Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

रेलवे अस्पताल के शौचालयों को सपा के रंग में रंगा, भड़के सपाई

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रेलवे अस्पताल के शौचालयों की दीवारों को समाजवादी पार्टी के झंडे जैसा रंग दिया गया है। समाजवादी पार्टी की ओर से इस पर घोर आपत्ति जताई गई है और तुरंत इसे ठीक करने की अपील की गई है।

गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर इस बारे में आपत्ति जताई। ट्वीट में लिखा गया, ‘दूषित सोच रखने वाले सत्ताधीशों द्वारा राजनीतिक द्वेष के चलते गोरखपुर रेलवे अस्पताल में शौचालय की दीवारों को सपा के रंग में रंगना लोकतंत्र को कलंकित करने वाली शर्मनाक घटना!’

हालांकि, अभी इस मसले पर यूपी सरकार या फिर भारतीय जनता पार्टी की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है। लेकिन राज्य में राज्यसभा चुनाव का राजनीतिक माहौल बना हुआ है, ऐसे में इस मसले पर भी तकरार बढ़ सकती है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img