Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

सरधना: मकान में भीषण विस्फोट, दो की मौत

  • आधा दर्जन मकान हुए क्षतिग्रस्त

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: गुरुवार सुबह सरधना में एक मकान में अचानक से तेज ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि उस मकान समेत आधा दर्जन मकान ध्वस्त हो गए। मकान मलबे में तब्दील हो गए। हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दर्जन भर लोग घायल होना बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार पीरजादगान मोहल्ला निवासी सफी गुरुवार को अपने परिवार के साथ मकान में बैठा हुआ था। तभी अचानक से मकान में तेज ब्लास्ट हुआ। पलक झपकते ही मकान मलबे में तब्दील हो गया। इसके अलावा आसपास के आधा दर्जन मकान भी ध्वस्त हो गए।

22 31

मौके पर चीख-पुकार मच गई। धमाका इतना तेज था कि पूरे नगर में इसकी गूंज सुनाई दी गई। हादसे में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष आसिम खान व कासिम की मौत होना बताया जा रहा है। इसके अलावा दर्जनभर लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही अधिकारी व पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया।

21 32

तत्काल राहत कार्य शुरू किया गया। मलबे से लोगों को निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। विस्फोट का कारण मकान में रखे विस्फोटक सामग्री बताया जा रहा है। पता चला है कि दीपावली पर पटाखे बेचने के लिए लाकर रखे गए थे। जिनमें किसी कारणों से आग लग गई। फिलहाल अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img