Monday, April 27, 2026
- Advertisement -

‘हाई जम्प’ पर फोर व्हीलर, टू व्हीलर को झटका

  • दिसम्बर 2022 मेें आया कारों की बिक्री में खासा उछाल
  • 2023 व 24 में टू व्हीलर्स के लिए हो सकती है मुश्किलें

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: इस सदी में जहां लोगों की दीवानगी कारों को लेकर लगातार बढ़ रही है। वहीं युवाओं में महंगी से महंगी बाइक को लेकर खासा उत्साह है। ग्रेटर नोएडा में चल रहे आॅटो एक्सपो 2023 में भी कारों व बाइक के दीवानों के लिए खास तरह के वाहन पेश किए गए हैं। बीते माह (दिसम्बर 2022) में जिस प्रकार फोर व्हीलर की थोक बिक्री ने रफ्तार पकड़ी और आॅटो एक्सपो 2023 में भी जिस प्रकार युवाओं और एक्जीक्यूटिव क्लास को नई गाड़ियों ने अपनी ओर आकर्षित किया उससे वाहन बाजार खासकर फोर व्हीलर को बूम मिलने की उम्मीद है।

बाजार सूत्रों के अनुसार दिसम्बर 2022 में मारुति व टोयोटा को छोड़कर लगभग सभी फोर व्हीलर कम्पनियों की बिक्री का ग्राफ ऊपर चढ़ा। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता मारुति सुजूकी इण्डिया लि. ने बीते माह 1 लाख 39 हजार 347 यूनिट्स की थोक बिक्री की जो एक साल पहले की तुलना में नौ प्रतिशत कम है। इसके अलावा टोयोटा की बिक्री भी 4 प्रतिशत कम रही। उधर टाटा मोटर्स के कारोबार में बीते माह 10 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई जबकि हुंडई मोटर्स इण्डिया लि. ने अपनी बिक्री में भ्ी अच्छा खासा इजाफा किया। उसके कारोबार में 18.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। एमजी मोटर इण्डिया का कारोबार 53 प्रतिशत तक बढ़ गया जबकि स्कॉडा आॅटो इण्डिया की बिक्री का ग्राफ भी 48 प्रतिशत तक ऊपर जा पहुंचा।

ई-दुपहिया के लिए संकट की घड़ी!

जहां वर्ष 2023 में कारों का बाजार खास होने वाला है वहीं ई-दुपहिया वाहनों के लिए आने वाला कुछ समय संकट भरा माना जा रहा है। इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहनों की बिक्री वित्त वर्ष 2023 में लक्ष्य से 10 प्रतिशत घटने की आशंका व्यक्त की जा रही है। उद्योग निकाय एसएमईवी (सोसायटी आॅफ मैन्यूफैक्चर्स आॅफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स) के अनुसार ऐसा सरकार द्वारा लगभग 1100 करोड़ रुपये की सब्सिडी रोके जाने की वहज से होगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

यज्ञ और वैदिक कर्मकांड से अधिक फल देता है मोहिनी एकादशी व्रत

पंडित पूरनचंद जोशी हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह में...

धर्म को आचरण और व्यवहार में उतारने की जरूरत

राजेंद्र बज यह एक स्थापित तथ्य है कि विशुद्ध रूप...

वोट में ही क्या धरा है?

ये लो कर लो बात। विधानसभा चुनाव का वर्तमान...

ट्रंप के लिए न निगलते न उगलते जैसे बने हालात

भारत के खिलाफ 23-24 अप्रैल की हालिया टिप्पणी और...

जारी है दल बदल की राजनीति

सिद्धांत व विचारविहीन राजनीति करते हुए अपनी सुविधा,लाभ व...
spot_imgspot_img