जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: गुरूवार को एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी बरेली के बीए तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें एमडी कालेज आफ हायर एजुकेशन निकट चामुंडा मन्दिर बिजनौर की छात्रा रफत परवीन ने 61.41 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान, मनीषा सैनी ने 61.08 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा वैशाली ने 60़.25 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। महाविद्यालय प्रबंधक डा. विदित कुमार एवं कार्यवाहक प्राचार्य डा. अमित चिकारा ने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

