Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

चालक/परिचालक एवं आम जनमानस को सड़क सुरक्षा/यातायात नियमों के बारें में दी गयी जानकारी

जनवाणी ब्यूरो |

बलरामपुर: प्रमख सचिव उत्तर प्रदेश शासन से प्राप्त निर्देश के अनुपालन में सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों के सम्बन्ध जनमानस से सड़क सुरक्षा/यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाये जाने के उद्देश्य से 05 जनवरी से सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है जो 04 फरवरी, 2023 तक चलेगा।

परिवहन विभाग के कार्यालय परिसर में प्रोजेक्टर पर सेव लाइफ फाउण्डेशन के माध्यम से चालक/परिचालक एवं आम जनमानस को सड़क सुरक्षा/यातायात नियमों सेफ ड्राइविंग, दुर्घटना के समय पीड़ित की सहायता आदि के बारें में जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें यातायात पुलिस कर्मियों/चालको/परिचालको एवं आमजनमानस का नेत्र एंव स्वास्थ्य का जांच किया गया।

66 4

इस अवसर पर एआरटीओ अरविन्द कुमार, सीओ ट्रैफिक ज्योति श्री एवं नेत्र चिकित्सक एवं यातायात पुलिसकर्मी आदि लोग मौजूद थे। संभागीय परिवहन कार्यालय में परिसर में वीडियों क्लिप एवं पब्लिक एडेस सिस्टम के माध्यम से यातायात नियम सम्बन्धी लोगों को निरन्तर जागरूक किया जा रहा है। साथ वाहनों के माध्यम से सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में लोगों में जागरूकता लाने हेतु प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। यह बातें एआरटीओ अरविन्द कुमार द्वारा कहीं गयी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img