Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

रेप पीड़िता का अपहरण, बयान से मुकरने का बनाया दबाव

  • आरोपी परिवार के सात सदस्यों पर एफआईआर

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: रेप के एक मामले में बयान पलटवाने के लिए पीड़िता का अपहरण कर लिया गया। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर आरोपी सहित परिवार के 7 सदस्यों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना पुरकाजी क्षेत्र के गांव भोजाहेड़ी निवासी महिला ने बताया कि 6 महीने पहले उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर उसके साथ रेप किया गया था। उस मामले में 7 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन आरोपियों ने दबाव बनाकर उसके पति से समझौतेनामे का एक शपथ पत्र कोर्ट में दिला दिया। जिससे मुख्य आरोपी की जमानत हो गई। महिला का आरोप है कि जमानत पर आकर आरोपी अपने बाकी साथियों के साथ मिलकर घर से मारपीट कर उसकी बेटी का अपहरण कर ले गया। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई तो उसने उसकी नहीं सुनी।

पीड़िता की मां ने कोर्ट के आदेश पर पुरकाजी थाने में 7 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि रेप के एक पुराने मामले में बयान बदलवाने के लिए गांव भोजाहेडी के मोनू, सोनू, सावन, रणधीर, सतीश, काला और शीलू ने घर पर आकर मारपीट की और उसकी बेटी का अपहरण कर लिया। इस मामले में थाना पुरकाजी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सातों आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में कमजोरी, सेंसेक्स 79,443 पर गिरा, निफ्टी 24,587 के करीब

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक...
spot_imgspot_img