Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच यूपी अध्यक्ष के घर में घुसे बदमाश, हवाई फायरिंग कर हुए फरार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लिसाड़ी गेट के अहमदनगर चांद वाले पुल के पास एक दर्जन बदमाशों ने मुस्लिम राष्ट्रीय मंच यूपी अध्यक्ष के घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया। इसके बाद मारपीट कर पचास हजार रुपये की नगदी व लूटपाट करते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली तथा आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

अहमद नगर गली नंबर 1 चांद का पुल निवासी मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष आलम राणा पुत्र फरीद खान ने बताया सोमवार को देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस के पदाधिकारियों की लिस्ट जारी कर रहा था। उसी दौरान घर में परिवार के लोग नीचे कमरे में थे। एक दर्जन बदमाशों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट कर घर में रखे पचास हजार रुपये की नगदी व करीब दो लाख के चीज जेवर लूट ली।

महिला के विरोध करने पर बदमाशों ने महिला पर तमंचा तान दिया। चीख-पुकार होने पर आसपास के लोगों के भीड़ लग गई। भीड़ को आता देख बदमाश हवा में फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले पीड़ित ने प्रहलाद नगर निवासी पंडित पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। लिसाड़ी गेट पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img