जनवाणी संवाददाता |
चरथावल: कस्बे के रोहाना मार्ग पर स्थित तालाब पर अवैध निर्माण की सूचना पर मौके पर पहुंची राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम में जेसीबी चलवा कर अवैध अतिक्रमण को हटवा दिया दोबारा निर्माण कार्य करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
चरथावल कस्बे के रोहाना मार्ग पर स्थित तालाब पर कुछ लोगों के द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा था। तालाब पर अवैध निर्माण की सूचना पर नायब तहसीलदार हरेंद्र पाल के नेतृत्व में कानूनगो प्रवीण गुप्ता,लेखपाल मोनू सैनी अन्य राजस्व विभाग के कर्मचारियों एवं पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा जेसीबी चलवा कर अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया तथा दोबारा निर्माण कार्य करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

