Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

बारात घर की चाबी नही देने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

  • तहसीलदार व पुलिस फोर्स ने गांव में पहुचकर मामले की जांच पड़ताल

जनवाणी संवाददाता |

खतौली: रतनपुरी क्षेत्र के गांव भनवाड़ा में पंचायत घर में बरात रुकवाने के लिये बखेड़ा खड़ा हो गया। ग्रामीणों ने प्रधान पति पर पंचायत घर की चाभी नही देने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया, वही मामले की सूचना मिलने पर तहसीलदार रतनपुरी पुलिस के साथ गांव पहुचीं और हंगामा कर रहे ग्रामीणों को शांत कर मामले की जांच पड़ताल की दोनों पक्षों की सुनने के बाद तहसीलदार ने प्रधानपति को बरात आने पर पंचायत घर की चाभी देने के निर्देश दिये है। जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत घर में जो बारात घर बना हुआ है। वो सभी गांव के लिये बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार रतनपुरी थाने के गांव भनवाड़ा में इंद्रपाल पुत्र लातूर की लड़की की बरात लोहडा कस्बा बडोत से आई थी। इस दौरान जब गांव में बारात आई तो पंचायत घर की चाबी प्रधान पति उस्मान मीर ने ग्रामीणों को देने से मना कर दिया। जिसके बाद लड़की वालों ने आनन-फानन में बारात गांव के ही रामपाल के घर में रुकवा दी। ग्रामीणों ने तब तो दुल्हन की विदाई घर से कर दी, लड़की के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर शनिवार को ग्राम प्रधान के आवास पर पहुचकर जमकर हंगामा किया। और प्रधान पति पर पंचायत घर की चाभी नही देने पर दबंगई करने का आरोप लगाया।

वही गांव में हंगामे की सूचना पर रतनपुरी पुलिस तहसीलदार लेखपाल आदि राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझाकर शांत किया, ग्रामीण इंदर ने अधिकारियों को बताया कि यह पंचायत घर की जगह हमारी जमीन में बरात घर और हमारा भूमिया करीब 15 साल पहले पूर्व प्रधान जाहिद ने बनवाया था। तभी से यहां पर पूजा पाठ और हमारी बारात रूकती है। ग्रामीणों ने बताया प्रधान पति उस्मान मीर ने हमारे से पंचायत घर की चाबी लेकर पंचायत घर मे और कार्य करवाने का नाम लेकर उक्त जगह पर सचिवालय बनवा दिया है। और हमें चाबी भी देने से मना कर दिया।

उधर हंगामा होने पर राजस्व अधिकारियों ने दोनों पक्षों की समस्या सुनी, जिसमें यह सहमति बनी कि जब भी गांव के ग्रामीणों की पंचायत घर पर बारात आएगी तहसीलदार और लेखपाल की मौजूदगी में ग्राम प्रधान को इन्हें चाबी देनी पड़ेगी वही तहसीलदार के आश्वाशन पर सहमति बनने के बाद ग्रामीण शांत हो गये। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में बना पंचायत घर सभी के लिये है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img