- मतदान केंद्रों पर कोविड डेस्क की जाएगी स्थापना तथा सभी महत्वूपर्ण स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरें
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: डीएम उमेश मिश्रा ने दृढ़ता व्यक्त करते हुए कि 30 जनवरी, 23 को सम्पन्न होने वाले बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन की सभी प्रक्रियाएं जिले में पूर्ण रूप से पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराई जाएंगी, जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होेंने उपस्थित सभी उपजिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारी पुलिस एवं सैक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि बैठक की समाप्ति के बाद तत्काल मतदान स्थल का बारीकी के साथ निरीक्षण करें और यदि कहीं कोई कमी प्रकाश में आए प्राथमिकता के आधार पर उसे पूरा कराना सुनिश्चित करें।

