जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: सोहराब रोड एवं सुपर बाजार व्यापार मण्डल का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर
अध्यक्ष विवेक मनोचा व महानगर महामंत्री स.सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने शपथ ग्रहण करायी।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में मनोज बर्मन को अध्यक्ष, मेहरबान उपाध्यक्ष, रमीज सिद्दिकी महामंत्री, अभिमन्यु कोषाध्यक्ष एवं दीपक मित्तल संरक्षक के रूप में मनोनीत किये गये। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा व महामंत्री स.सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि आज हमें सोहराब रोड एवं सुपर बाजार के व्यापारियों
के अपने व्यापार मण्डल परिवार में सम्मिलित करते हुए बड़ा हर्ष हो रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के बाद व्यापारी समाज आर्थिक मंदी से जूझ रहा है और उस पर सरकार द्वारा जीएसटी बढ़ी हुई दरों की डबल मार पड़ रही है,जिससे निपटने के लिए व्यापारी भारी संख्या में एकजुट होते जा रहे हैं और आने वाले समय में व्यापारियों की यही एकजुटता हमारी शक्ति होगी और सरकार की गलत नीतियों का मुंहतोड़ जवाब देने का कार्य करेगी।
इस अवसर पर महानगर सह कोषाध्यक्ष गुलशन अनेजा, सैक्टर अध्यक्ष संजय गुप्ता, शू होल सेल मार्किट अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, हिरनमारान बाजार अध्यक्ष फरजन उल हक, सीए भरत मिगलानी आदि मौजूद रहे। नवनिर्वाचित सदस्यों में सुरेश कुमार, राजीव शर्मा, दानिश, प्रवीन, सलीमअहमद, जैन, दिनेश गोयल, महेन्द्र कुमार, नरेश कुमार, विपिन मित्तल, प्रवीण कुमार, गुरसिमर सिंह, रामरतन, प्रेम कुमार आदि रहे।

