- पुलिस ने चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा किया
जनवाणी संवाददाता |
शामली: आदर्श मंडी थाना पुलिस ने शातिर चोरों के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की कई घटनाओं का खुलासा किया और चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय के आदेश पर बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 30 अक्टूबर को आदर्श मंंडी थाना पुलिस ने चोर गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
आदर्श मंडी थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि छह सितंबर को कृष्ण मेहर पुत्र ब्रह्मसिंह निवासी गली नंबर-5 रेलपार चोरी की घटना हुई थी। जहां से चोरों ने बैटरा, इनवर्टर, गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, बर्तन आदि चोरी किया था।
वहीं 29 अक्टूबर नरेश पुत्र फेरू सिंह निवासी ग्राम सिक्का थाना आदर्शमंडी ने तहरीर दी थी कि सोलर लाईट का बैटरा चोरी कर लिया गया है।
पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम राजकमल पुत्र कर्मवीर, मौसीन पुत्र मेहंदी हसन, मनोज पुत्र सन्तू भगत निवासीगण गांव सिक्का और काला उर्फ सिद्धार्थ पुत्र स्व. पीतम सिंह निवासी ग्राम मेहरमपुर थाना आदर्श मंडी शामली बताए हैं। पुलिस ने चारों के पास से चोरी किए गए बैटरे, इनवर्टर, सिलेंडर आदि सामान बरामद किए हैं।
अभिरक्षा से आरोपी छुड़ाने वाले दो वांछित गिरफ्तार
कैराना पुलिस ने चेकिंग के दौरान पानीपत बाइपास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 13 अक्टूबर को कैराना कोतवाली पर सहायक उपनिरीक्षक रामेश्वर थाना शाहबाद जनपद कुरूक्षेत्र हरियाणा ने मुकदमा लिखाया था। जिसमें उनके द्वारा चोरी के एक मामले में पुलिस अभिरक्षा में अभियुक्त सोनू उर्फ कुर्बान पुत्र रहीसू निवासी बेगीनाजर थाना गंगोह जनपद सहारनपुर हाल ग्राम छोटा रामडा थाना कैराना जनपद शामली को बरामदगी हेतु छोटा रामडा थाना कैराना लाया गया था। जहां अभियुक्त सोनू को उसके घर के आसपास के कुछ लोगों द्वारा पुलिस पार्टी से छुड़ा कर भगा दिया गया था।
दाखिला तहरीर के आधार पर थाना कैराना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा क्षेत्राधिकारी कैराना के नेतृत्व में टीम गठित कर अभियुक्त सोनू के छुडाये जाने की घटना में संलिप्त अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। पुलिस ने दो आरोपियों राशिद उर्फ भूरा और गुलफाम उर्फ काला पुत्र रियासत निवासीगण ग्राम रामड़ा थाना कैराना जनपद शामली को गिरफ्तार किया है।

