- दो मिनट का मौन धारण कर राष्ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि
जनवाणी संवाददाता |
शामली: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75 वीं पुण्यतिथि जनपदभर में शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर गांधी जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। सोमवार को उप्र शासन के निदेश पर कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा पूर्वाह्न 11 बजे अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ शहीद दिवस के अवसर पर देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में 02 मिनट का मौन धारण कर शांति प्रदान की गई।
इस अवसर पर एसडीएम शामली विशु राजा, तहसीलदार शामली प्रशांत सहित कलेक्ट्रेट व तहसील के अधिकारी तथा कर्मचारीगण मौजूद रहे। इसके अलावा जनपद के तहसील व ब्लाक कार्यालयों में संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में 02 मिनट का मौन धारण किया गया।

