जनवाणी संवाददाता |
झिंझाना: झिंझाना थाने में तैनात महिला हैड कांस्टेबल को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने गृह मंत्रालय से प्राप्त पदक हैड कांस्टेबल को लगाकर उन्हें बधाई दी।
झिंझाना थाने में तैनात महिला हैड कांस्टेबल आभा शर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु गृह मंत्रालय से उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चयनित किया गया था। जिसको गणतंत्र दिवस पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक द्वारा सम्मानित किया जाना था, लेकिन आभा शर्मा का पदक समय से नहीं पहुंच पाने के कारण सोमवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने महिला हैंड कांस्टेबल आभा शर्मा को उत्कृष्ट सेवा पदक लगाकर सम्मानित किया गया। जिसके बाद थाने पहुंचने पर आभा शर्मा को पुलिस कर्मियों द्वारा बधाई दी गई।

