जनवाणी संवाददाता |
शामली: समाजावदी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 75 वें शहीद दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर शान्ति सभा का आयोजन किया। इस दौरान वरिष्ठ समाजवादी नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कार्यकतार्ओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पहले एक विचारधारा ने गांधी जी की हत्या की तथा अब सत्ता मिलने पर वहीं विचारधारा उनके सपनों एवं दर्शन को समाप्त कर रहा है।
लेकिन विरोधियों के सभी प्रयासों के बाद भी आज भी गांधी जी विश्व शान्ति एवं सामाजिक समानता के लिए प्रासंगिक बने हुए है। लोकतंत्र एवं सामाजिक समानता के लक्ष्यों लिए हम सभी को गांधी जी के आदर्शों को अपना कर आगे बढ़ाना होगा।
इस अवसर पर जावेद जंग, सुरेन्द्र ताना, विक्की प्रधान, अरूण सिंह, रहीस मिर्जा, योगराज पंवार, पालेन्द्र सिंह, संजीव राझड़ आदि उपस्थित रहे।

