Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

डिस्लेक्सिया एवं हाइपर एक्टिविटी सिन्ड्रोम से प्रभावित बच्चों की पहचान के लिए प्रशिक्षण का शुभारंभ

जनवाणी ब्यूरो |

बलरामपुर: दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा संचालित डिस्लेक्सिया एवं अटंेशन डिफिसिट एण्ड हाइपर एक्टिविटी सिन्ड्रोम से प्रभावित बच्चों की पहचान के लिए दिनांक 30 जनवरी, 2023 से दिनांक 01 फरवरी, 2023 तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम डिस्ट्रिक्ट पंचायत रिसोर्स सेन्टर (डी0पी0आर0सी0) विकास भवन परिसर, बलरामपुर में आयोजन किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार द्वारा दीपप्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया। इस दौरान जिला विकास अधिकारी गिरीश चन्द्र पाठक, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चन्द्र व जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी उपस्थित रहे।

46 3

मास्टर ट्रेनर्स/विशेषज्ञ डा0 आशुतोष श्रीवास्तव, नैदानिक मनोचिकित्सक, कार्यकारी उपनिदेशक, साईयूनी इंस्टीट्यूट आॅफ साइकोलाजिस्ट एण्ड एलाइड साइन्सेस लखनऊ एवं डा0 मधुबाला यादव, रीहैबिलिटेशन साइकोलोजिस्ट, को-आर्डिनेटर, डिस्लेक्सिया मास्टर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम, साईयूनी इंस्टीट्यूट आॅफ साइकोलाजिस्ट एण्ड एलाइड साइन्सेस लखनऊ ने प्रशिक्षण कार्यक्रम मंे उपिस्थत 100 प्रशिक्षणार्थियों (शिक्षको/विशेष शिक्षकों) को डिस्लेक्यिा एवं अटेंशन डेफिसिट एण्ड हाइपर एक्टिविटी सिन्ड्रोम से प्रभावित बच्चों की पहचान के लिए प्रशिक्षित किया गया तथा इस बीमारी के लक्ष्य, पहचान एवं सुझाव भी दिये गये।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img