Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

कांग्रेस मुख्यालय पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: आज ही के दिन 1948 में भारत माता के महान सपूत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को गोलियों से छलनी कर दिया गया। यह देश ही नहीं बल्कि दुनिया के लिए कभी न भूलने वाली घटना रही। पूरे देशवासी शहीद दिवस के रूप में आज के दिन को मनाते हैं।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं 10 बजकर 58 मिनट पर दो मिनट का मौन रखकर कांग्रेसजनों द्वारा श्रदासुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे, पूर्व सांसद जफर अली नकवी सहित सैकड़ो कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में नकुल दुबे ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में महात्मा गांधी का योगदान सबसे अहम रहा। जनवरी 1915 में गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत आये थे, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में भी शोषण, अन्याय एवं रंगभेद के विरूद्ध सत्याग्रह आंदोलन किया था। महात्मा गांधी भारत ही नहीं दुनिया की महानतम विभूतियों में सबसे महत्वपूर्ण हैं। महात्मा गांधी जी के पदचिन्हों पर चलते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करना ही राष्ट्रपिता को सच्ची श्रद्धांजलि है। यह देश गांधी का है, और यहां हमेशा उन्हीं के विचार ही प्रासंगिक रहेंगे।

अपने सम्बोधन में पूर्व सांसद जफर अली नकवी ने कहा कि महात्मा गांधी ने पूरी दुनिया के सबसे बड़े स्वतंत्र संघर्ष आंदोलन का नेतृत्व किया। ब्रिटिश राज्य में भारत की स्वतंत्रता वीरतापूर्ण है। लगभग पूरी दुनिया में प्रतिरोध का प्रतीक बन गई यही कारण है कि गांधी का नाम भारत के कण-कण में अंकित है। आजादी की लड़ाई में बहुत सेनानी रहे, बहुत शहीद हुए लेकिन गांधी एक ऐसा नाम है जिन्होंने इस आग को प्रज्जवलित किया।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व विधायक सतीश अजमानी, इंदल रावत, शिप्रा अवस्थी, आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img