Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

राज्यपाल ने महात्मा गांधी के चित्र पर अर्पित की श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शहीद दिवस के अवसर पर सोमवार को राजभवन स्थित गांधी सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि गांधी जी ने हम लोग को अहिंसा का जो मार्ग दिखाया, वह आज भी प्रासंगिक है। गांधी जी सत्याग्रह व सविनय अवज्ञा के सहारे अत्याचार के खिलाफ बिगुल बजाने वाले देश के पहले महापुरुष थे।

गांधी जी ने अपने जीवन को पूर्ण सादगी से बिताया और लोगों को अपनी आवश्यकताओं को कम करने का उपदेश दिया और अपने प्रवचनों में सदैव लोगों की भलाई के बारे में ही जनमानस को सोचते रहने के लिए आग्रह किया। राज्यपाल ने बताया कि गांधी जी का सीधा सरल जीवन इनकी मां से प्रेरित था। उनका पालन पोषण वैष्णव मत को मानने वाले परिवार में हुआ। परिणामस्वरूप उनके जीवन पर अहिंसा और सत्य का गहरा प्रभाव पड़ा।

राज्यपाल ने कहा कि आज हमारी सच्ची श्रद्धांजलि गांधी जी के प्रति यही होगी कि हम अपने महापुरूषों से जुड़ी पुस्तकों का निरंतर अध्ययन करें और उनमें समाहित अनमोल विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए बच्चों को भी शिक्षित करें, ताकि वे बड़े होकर गांधी जी तथा अन्य महापुरूषों के उत्कृष्ट कार्यों से प्रेरित होकर एक बेहतर इंसान बन सके। श्रद्धांजलि सभा में राजभवन परिवार के बच्चों ने बापू के प्रिय भजन प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में राजभवन के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन धारण कर पूज्य गांधी जी को अपनी श्रद्धांजलि दी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img