- बरेली से कलियर जा रहे थे पांच लोग, बिजनौर के नहटौर में हुआ हादसा
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर/नहटौर: बिजनौर के नहटौर में एक अनियंत्रित कार तालाब में गिर गई। चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। एक को बचा लिया गया। पांचों लोग बरेली से कलियर जा रहे थे। शुक्रवार की रात को करीब 12 बजे नहटौर में रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने क कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी।
इस कार में पांच लोग सवार थे। इसमें तनवीर 35 वर्ष पुत्र जहांगीर, छोटूं 33 वर्ष पुत्र नियामत, राजू 48 वर्ष पुत्र अया खां, इस्कार 30 वर्ष पुत्र अबरार निवासी रवडी टोला पुराना शहर थाना बारदरी जिला बरेली की मौत हो गई। जबकि हनीफ उर्फ बब्लू 40 वर्ष पुत्र नबाब दुल्ला निवासी रेवड़ी टोला पुराना शहर थाना बारदरी जिला बरेली घायल हो गया।
नहटौर पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार को बाहर निकलवाया। सभी को नहटौर सीएचसी ले जाया गया। इसके बाद गंभीर घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घायल हनीफ ने बताया कि सभी लोग बरेली से कलियर रुड़की जा रहे थे। नूरपुर से दूसरे साथी कार चला रहा था। अचानक कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई और चार लोग डूब गए।
एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि नहटौर के पास एक तालाब में कार गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। साथ ही एक को बचा लिया गया। पंचनामा भरकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई। परिजन बिजनौर पहुंच गए हैं।

