Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

15 हजार का इनामी काला किया गिरफ्तार

  • पुलिस ने गांव मसीत के पास से किया गिरफ्तार, आरोपी के पास एक तंमचा व एक कारतूस हुआ बरामद

जनवाणी संवाददाता |

बिजनौर: थाना हीमपुर दीपा पुलिस व स्वाट टीम ने गैगंस्टर एक्ट में फरार चल रहे आरोपी को गांव मसीत के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक तंमचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूूस बरामद हुआ। आरोपी पर पुलिस ने 15 हजार का इनाम घोषित किया था।

हीमपुर दीपा पुलिस ने बताया कि आजम उर्फ काला पुत्र शहीद निवासी गांव मसीत थाना हीमपुर दीपा काफी समय से फरार चल रहा था। अभियुक्त पर पुलिस ने 15 हजार का इनाम भी घोषित किया था। सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को अभियुक्त को गांव मसीत हीमपुर दीपा के पास से गिरफ्तार किया।

जिसके पास से एक तंमचा 315 बोर का व एक जिंदा कारतूस 315 बोर का बरामद हुआ। एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कई मुकदमें दर्ज है। पकडे गया अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है।

इस दौरान गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई सुभाष तोमर, कांस्टेबल सुमित पवार, दुष्यंत मलिक थाना हीमपुर दीपा व स्वाट टीम में एसआई मनोज परमार, एसआई संजय कुमार, कांस्टेबल मोहम्मद खालिद, मोहित शर्मा, रईश अहमद, रणजीत मलिक, दिग्विजय सिंह मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img