Tuesday, May 12, 2026
- Advertisement -

अनाथ युवती से छेड़छाड़ तेजाब डालने की धमकी

  • कई दिनों से पीछा कर जबरन शादी का बना रहा दबाव
  • पीड़ित युवती ने एसएसपी के यहां लगाई गुहार
  • आरोपी के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नौचंदी थाना क्षेत्र शास्त्रीनगर में शोहदे ने एक अनाथ युवती से छेड़छाड़ कर धमकी दी है। शोहदे ने युवती से जबरन शादी का दबाव बना, उसका पीछा किया। विरोध करने पर चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी है। शोहदे के खिलाफ नौचंदी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

शास्त्रीनगर सेक्टर-8 निवासी एक युवती से मोहल्ले के सचिन नाम के युवक ने छेड़छाड़ की। सचिन ने लगातार युवती से शादी करने का जबरन दबाव बनाया। कई दिनों से पीछा करने पर विरोध किया तो उसने युवती के चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दे डाली। युवती का आरोप है कि उसके साथ कुछ अन्य युवक भी साथ रहते हैं। सभी उस पर बुरी नीयत रखते हैं।

21 1

विरोध किया तो उसे 24 जनवरी को फोन कर सचिन ने तेजाब डालने की धमकी दी। युवती ने एसएसपी के यहां शोहदे की शिकायत की है। नौचंदी थाना पुलिस ने एसएसपी के यहां की शिकायत के बाद सचिन और अन्य अज्ञात के विरुद्ध छेड़छाड़ की धारा में मुक दमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी सचिन की तलाश में जुटी है।

किशोरी से ई-रिक्शा चालक ने की छेड़छाड़

मेरठ: नौचंदी थाना क्षेत्र शास्त्रीनगर में ई-रिक्शा चालक ने 10 वर्षीया किशोरी से छेड़छाड़ की। किशोरी ने चालक के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने छेड़छाड़ में कार्रवाई नहीं की है। नौचंदी क्षेत्र शास्त्रीनगर सेक्टर-2 निवासी नीटू चौधरी ने बताया कि पड़ोस में प्रवीण गुप्ता का टेंट का कारोबार है। 29 जनवरी को उसकी दुकान पर उसका नौकर पवन ई-रिक्शा लेकर आया था। वहां घर के बाहर उसके दो बच्चे और दो अन्य बच्चे खेल रहे थे। उसकी 10 वर्षीया बेटी भी उनके साथ खेल रही थी।

आरोप है कि उसी समय ई-रिक्शा चालक पवन ने उनकी बेटी से अश्लील छेड़छाड़ की। यह बात जब उन्होंने प्रवीण गुप्ता से कही तो वह धमकी देने लगा। थाना नौचंदी में शिकायत करने पर उसे पुलिस ने बुलाया तो उल्टे उनकी मारपीट की शिकायत एसएसपी के यहां की। नीटू का आरोप है कि प्रवीण गुप्ता नौकर पवन को बचा रहा है, कहता है कि वह उसे जानता नहीं है। पीड़ित ने नौचंदी पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए एक नामजद तहरीर दी है।

युवक का शव पंखे से लटका मिला

कंकरखेड़ा: बृहस्पतिवार शाम संद्घिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। युवक के शव को पंखे से लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। कैलाशी अस्पताल के पास डबल स्टोरी में 28 वर्षीय मनोज पुत्र संपत परिवार के साथ रहता था। युवक शादीशुदा था। मनोज ने घर के नीचे ही खराद की दुुकान खोल रखी थी। परिजनों के अनुसार युवक दोपहर में खाना खाने के बाद अपने कमरे में लेटने के लिए चला गया था।

जब देर शाम तक युवक अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो पत्नी आवाज लगाई, लेकिन अंदर से आवाज नही आने पर महिला ने खिड़की से अंदर देखा तो युवका का शव पंखे से लटका हुआ था। शव पंखे से लटका देख महिला की चीख निकल गई। महिला का शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img