जनवाणी संवादाता |
मेरठ: पथिक सेना के बैनर तले महर्षि वाल्मीकि एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर ग्रेटर नोएडा दिल्ली निर्माण गोष्ठी का आयोजन जिला पंचायत सभागार में किया गया। जिसकी अध्यक्षता नव राज्य निर्माण महासंघ के अध्यक्ष बाबा आरके देव तोमर ने एवं संचालन किसान आंदोलन के अध्यक्ष कुलदीप त्यागी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा महर्षि वाल्मीकि एवं लौह पुरुष सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि कर किया गया। उसके पश्चात उपस्थित सभी अतिथियों ने महर्षि वाल्मीकि के आध्यात्मिक और धार्मिक आदर्शों पर चलकर सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।
वहीं, लौह पुरुष सरदार पटेल को याद करते हुए मुखिया गुर्जर ने कहा कि पटेल बाबा ने 562 देशों को एक झंडे के नीचे लाकर राष्ट्र का निर्माण किया है। उनके नीति सिद्धांत और आदर्शों का अनुसरण करते हुए पश्चिम उत्तर प्रदेश के 17 जिलों को दिल्ली से जोड़कर दिल्ली निर्माण आंदोलन को मुकाम तक ले जाने का संकल्प लिया।
उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से जो आंदोलन रोकना पड़ा था। अब वह पुन: आज समस्त 17 जिलों में सुचारू रूप से संचालित कर दिया जाएगा और निर्णायक परिणाम तक जारी रहेगी।
इस अवसर पर पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर, पूर्व मंत्री रामचंद्र वाल्मीकि, व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशु शर्मा, सेव इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश शर्मा, संदीप रायजादा, दाद ग्रोइंग पीपल की अध्यक्ष अदिति चंद्रा, नीर फाउंडेशन के अध्यक्ष रमन त्यागी, गुरमीत साहनी, प्रमोद जैन, मनोज कुशवाहा, विक्टर राघव आदि उपस्थित रहे।

