Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

संत शिरोमणी रविदास की जयंती पर वाल्मीकि समाज ने निकाली शोभा यात्रा

जनवाणी सवांददाता |

खतौली: नगर व देहात में भगवान शिरोमणी रविदास की जयंती पर वाल्मीकि समाज द्वारा एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा से पूर्व मोहल्ला देवीदास में एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कमेटी के पदाधिकारियों ने भगवान रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताये रास्तो पर चलने के प्रति समाज को जागरूक किया।
नगर में रविवार को भगवान शिरोमणी रविदास गुरु की जयंती बड़ी धूम धाम से मनाई गयी। इस मौके पर सबसे पहले खतौली नगर के मोहल्ला देवीदास में एक सभा का आयोजन किया गया।

जिसमें रविदास कमेटी और भीमराव अंबेडकर के पदाधिकारियों ने भाग लेकर संत रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए समाज के लोगो को उनके बताए मार्ग पर चलने के प्रति जागरूक किया। इसके बाद मोहल्ला देवीदास से संत रविदास की जयंती पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसका शुभारंभ सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर वाल्मीकि और अन्य अथितियों ने किया, जिसमें बच्चो और बड़ो द्वारा सुंदर सुंदर झाकिया बनाई गई जो नगर वासियो के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही।

वही शोभायात्रा में बेंड बाजे और घोड़े भी आकर्षक का केंद्र बने हुए थे। शोभा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों जीटी रोड, ढाकन चौक, बड़ा बाजार, इंद्रा मूर्ति, जानसठ तिराहा से होती हुई देर शाम वापस मोहल्ला देवीदास में पहुच कर समाप्त हुई। इस दौरान इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह और कस्बा इंचार्ज मोहित चौधरी भारी पुलिस बल के साथ शोभा यात्रा की साथ चलते रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img