Monday, August 10, 2026
- Advertisement -

इंटर का छात्र दे रहा था एलएलबी की परीक्षा, पकड़ा

  • मेरठ कालेज में चीफ प्राक्टर ने पकड़ा मुन्नाभाई, 20 हजार लेकर परीक्षा दे रहा था

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: परीक्षाओं में मुन्नाभाइयों का आतंक जोरों पर चल रहा है। ऐसी कोई परीक्षा नहीं हो रही है, जहां मुन्नाभाई का दखल न हो। मेरठ कालेज में एलएलबी की परीक्षा के दौरान चीफ प्राक्टर और उनकी टीम ने मुन्नाभाई को पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि वो मुजफ्फरनगर के एक छात्र के बदले परीक्षा दे रहा था और अभी इंटर की परीक्षा देने की तैयारी कर रहा है। कालेज प्रशासन ने मुन्नाभाई को लालकुर्ती पुलिस के हवाले कर दिया।

मेरठ कालेज में एलएलबी की परीक्षाएं चल रही है। सोमवार को परीक्षा के दौरान कालेज के उड़नदस्ते ने किठौर थाना क्षेत्र के असीलपुर निवासी 19 वर्षीय फरहान पुत्र तजकार को संदिग्ध प्रतीत होने पर पकड़ कर जब उसके एडमिट कार्ड की जांच की गई तो उसमें हेराफेरी दिखी। कालेज प्रशासन ने जब सख्ती की तो उसने राज खोल दिया कि वो मुजफ्फरनगर के अल्तमश की जगह परीक्षा देने आया है। जब उससे पूछा गया कि कहां तक पढ़े हो तो उसने बताया कि इस साल इंटर की परीक्षा देगा।

07 6

कालेज के चीफ प्राक्टर ने लालकुर्ती पुलिस को बुलाकर आरोपी को सौंप दिया। फरहान ने पूछताछ में बताया कि कि उसे 20 हजार रुपये दिये गए थे, परीक्षा देने के लिये। इससे पहले भी फरहान इस तरह के धोखाधड़ी के काम में लगा रहा है। फरहान के खिलाफ धारा 419, 420, 465, 471 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब वास्तविक छात्र अल्तमश की तलाश कर रही है।

सरकारी मुख्य अध्यापक के खाते से उड़ाए 84 हजार

कंकरखेड़ा: सोमवार शाम साइबर ठगों ने सरकारी हेड मास्टर के दो खाते से 84 हजार रुपये उड़ा दिए। खाते से पैसे कटने का मैसेज देख पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित ने थाने पर पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने साइबर सेल के लिए मामला रेफर कर दिया। लक्ष्मी विहार निवासी सेंसरपाल ने पुलिस को बताया कि वह सरूरपुर खुर्द के जूनियर प्राथमिक विद्यालय में हेड मास्टर के पद पर कार्यरत है।

सोमवार शाम थाने पर तहरीर देते हुए पीड़ित ने बताया कि दो दिन पूर्व क्रेडिट कार्ड कंपनी से फोन आया कि उनके क्रेडिट कार्ड पर ओवरडयू हो रहा है। ओवरडयू पेमेंट को जल्द जमा कराए। जिसके बाद साइबर ठग ने फोन काट दिया। कुछ देर बाद युवक का दोबार से फोन आया। जिसमें युवक ने उनके खाते में एक रुपये डाल दिया। साथ ही फोन कर मैसेज का रिसिव करने के लिए कहा। पीड़ित ने साइबर ठग की बात पर विश्वास कर लिया।

आरोप है कि उनके फोन पर मैसेज आया कि उनके एक खाते से 69 हजार व दूसरे खाते से 15 हजार रुपये कट गए। खाते से पैसे कटने का मैसेज देखकर पीड़ित के होश उड़ गए। जिसके बाद पीड़ित ने आनन-फानन में अपने बैंक खाते को सीज करा दिया। थाने पर पुलिस को मामले से अवगत कराया। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि पीड़ित को साइबर सेल के लिए भेज दिया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Maharashta News: बारामती में फिर हादसे का शिकार हुआ प्रशिक्षण विमान, सभी सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पुणे जिले में...
spot_imgspot_img