Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

बुधवार को सम्पन्न हुए बार ऐसोसिएशन नकुड़ के वार्षिक चुनाव

जनवाणी संवाददाता |

नकुड: बार एसोसिएशन नकुड़ के वार्षिक चुनाव में उधम सिंह गुट के के प्रदीप वर्मा अध्यक्ष व महीपाल गुट के राकेश कुमार महासचिव चुने गए।

बुधवार को सम्पन्न हुए बार ऐसोसिएशन नकुड़ के वार्षिक चुनाव में उधम सिंह गुट के प्रत्याशी प्रदीप वर्मा 13 मतों से विजयी हुए।प्रदीप वर्मा को 62 मत प्राप्त हुए जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अशोक शर्मा को 49 मतों पर संतोष करना पड़ा।

IMG 20230208 WA0258

महासचिव पद के लिए महिपाल गुट के प्रत्याशी राकेश कुमार ने 3 मतों से विजय हासिल की।राकेश कुमार को 57 मत मिले ,जबकी उनके प्रतिद्वंदी अमित धीमान को 54 मत मिले ।वही उपाध्यक्ष पद पर शाहिद अहमद सहसचिव पद पर आजाद सैनी चुने गए।वही कोषाध्यक्ष पद पर विवेक जैन ,सीनियर काउंसलर पद मदन लाल शर्मा ,मोहम्मद हनफ़ी,जूनियर काउंसलर पद पर नरेश कश्यप , अनिल कुमार चुने गए।

वार्षिक चुनाव एल्डर कमेटी के चेयरमैन भरत सिंह एडवोकेट की देखरेख में सम्पन्न हुआ ।जिसमें 113 वोट पर मतदान हुआ जिसमें कुल 111 मत डाले गए।इस मौके पर अधिवक्ता उधम सिंह ,मोहर सिंह ,हरपाल सिंह ,रामगोपाल शर्मा ,महावीर सिंह ,देवेंद्र कुमार ,राजेन्द्र चौहान , इंद्रेश त्यागी , महेश कुमार , लोकेश कुमार ,रामकिशन गुप्ता, महिपाल सिंह,जगमाल सिंह,महेंद्र पाल, सन्दीप जैन, जोगिंदर कुमार,शिवनारायण शर्मा, यशपाल सिंह प्रवीण कुमार राठौर एडवोकेट आदि रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img