Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

एक दूजे के हुए अभिषेक पाठक और शिवालिका, सामने आईं तस्वीरें

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी, केएल राहुल-अथिया शेट्टी के बाद अब एक और बॉलीवुड कपल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं दृश्यम 2 के निर्देशक अभिषेक पाठक और अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय ने गोवा में 9 फरवरी को शादी कर ली है। न्यू वेडिंग कपल ने सोशल मीडिया पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

24 8

बता दें कि अभिषेक और शिवालिका लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। कुछ ही वक्त पहले अभिषेक पाठक ने शिवालिका को तुर्की में हॉट एयर बैलून्स तले शादी के लिए प्रपोज किया था।

29 8

बताया जा रहा है कि दूल्हा और दुल्हन दोनों के लिए शादी का जोड़ा मनीष मल्होत्रा​​द्वारा डिजाइन किया गया था। दोनों ने पारंपरिक तरीके से परिवार और दोस्तों के बीच शादी रचाई। कपल ने सोशल मीडिया पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

25 10

डिरेक्टर अभिषेक पाठक और अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय की शादी में उनके करीबी दोस्त, परिवार के सदस्य और फिल्म इंडस्ट्री से कुछ खास सेलेब्स शामिल रहे। अमन देवगन के साथ अजय देवगन, कार्तिक आर्यन, नुसरत भरूचा, विद्युत जामवाल, सनी सिंह, भूषण कुमार, निर्देशक लव रंजन, इशिता राज शर्मा और कई अन्य हस्तियां शादी में शामिल हुईं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img