जनवाणी संवाददाता |
गागलहेड़ी: कावंड़िये हरिद्वार से जल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना होना शुरू हो रहे है। शिवभक्त महाशिवरात्रि पर शिवभोले का जलाभिषेक करेंगे। 18 फरवरी को मंदिर और शिवालयों में महाशिवरात्रि का मुख्य जलाभिषेक होगा। प्रसासन व क्षेत्र की जनता की ओर से कावड़ियों के लिए अभी तक कोई खासा इंतजाम नही किया गया है।
फ़ाल्गुन मास की महाशिवरात्रि पर्व के लिये श्रद्धालुओं ने हरिद्वार से कांवड़ उठानी शुरू कर दी है।महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सड़को पर कावंड़िये दौड़ने लगे है। मान्यता है कि फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। शिवभक्त अलग अलग राज्यो से हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ में गंगाजल लेकर रवाना होने लगे हैं। हरिद्वार से जल लेकर आने वाले कावंड़ियों का गागलहेड़ी यूपी में प्रवेश द्वार पड़ता है।
शिवभक्त ज्यादातर यही से अपने गंतव्य की ओर रवाना होते है। वही बॉर्डर की काली नदी चौकी पर अभी तक कावड़ियों के प्रवेश के लिए एंट्री रजिस्टर व अन्य सुविद्याए नही की गई है। वही 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोले नाथ का वासुदेव तीर्थ स्थल पर जलाभिषेक किया जाएगा।

