- इंटर की छात्रा युसरा बनीं मिस फेयरवेल, उपहार दिए
जनवाणी संवाददाता |
देवबंद: पब्लिक गल्र्स इंटर कालेज में कार्यक्रम का आयोजन कर जूनियर छात्राओं ने कक्षा 12 की छात्राओं को विदाई दी। छात्राओं ने सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। छात्रा युसरा मिस फेयरवेल चुनी गईं।
शुक्रवार को ईदगाह रोड स्थित पब्लिक गल्र्स इंटर कालेज में हुई फेयरवेल पार्टी में कक्षा नौ एवं कक्षा 11 की छात्राओं ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। सुंदर पोशाक में सजी छात्राओं ने विभिन्न गीत व नाटक समेत अनेक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
सानिया, नाजिया मंसूर, अमीना अब्दुल कादिर, अजीजा, आशना को सुंदर प्रस्तुतियों के लिए पुरस्कृत किया गया। मिस फेयरवेल चुनी गई इंटर की छात्रा युसरा समेत सीनियर्स को छात्राओं ने उपहार भेंट किए। प्रधानाचार्या सफिया गौहर, सबा हसीब सिद्दीकी, शबाना जकी आदि ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जुवेरिया, रुबीना, सुंबुल, साजदा, मनतशा, शाकरा आदि मौजूद रहीं।

