Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

तहसील चौक को महाराजा सूरजमल चौक घोषित करने की मांग

  • महाराजा सूरजमल जयंती पर हवन यज्ञ गोष्ठी का कार्यक्रम

जनवाणी संवाददाता |

शामली: सोमवार को शहर के सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित तहसील गेट के सामने महाराजा सूरजमल राष्ट्रीय ट्रस्ट के तत्वावधान में महाराजा सूरजमल जयंती पर हवन यज्ञ किया गया। विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें महाराजा सूरजमल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए और उनके विचारों पर प्रकाश डाला गया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र तोमर, प्रदेश सचिव रविंद्र कालखांडे के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम जसजीत कौर को ज्ञापन देकर तहसील चौक को महाराजा सूरजमल चौक घोषित करने की मांग की है।

इस मौके पर विजय कौशिक, बाबा संजय कालखांडे, राजबीर वर्मा, मास्टर राजपाल सिंह, श्यामपाल सिंह, सवित मलिक, राजबीर सिंह मुंडेट, बिजेद्र सिंह, प्रदीप मलिक, प्रदीप निर्वाल, कुंवरबीर सिंह, विनित मलिक, विनोद तोमर आदि मौजूद रहे।

वहीं महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल में महाराजा सूरजमल जयंती पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के शिक्षकों व प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों ने आहुति प्रदान की भगवन से प्रार्थना की। इसके बाद स्कूल प्रांगण में मौजूद महाराजा सूरजमल की प्रतिमा पर स्कूल प्रबंधक समिति से डा. सतेन्द्र वर्मा व मैनेजर श्यामपाल सिंह ने माल्यार्पण किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img