Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

पटनी परतापुर और लक्ष्मणपुरा में विद्युत मीटर उखाड़े

  • किसानों ने उखाड़े मीटर बिजलीघर पर जमा कराए

जनवाणी संवाददाता |

झिंझाना: क्षेत्र के ग्राम पटनी परतापुर और लक्ष्मणपुरा में ट्यूबवेलों पर लगाए विद्युत मीटरों को उखाड़ कर बिजलीघर पर जमा करा दिया। दूसरी ओर, एसडीओ ने बताया चार किसान मीटर लेकर आये थे जो कंट्रोल रूम में रखकर चले गए।
सोमवार की शाम मेरठ करनाल हाईव स्थित ग्राम पटनी परतापुर एवं लक्ष्मणपुर के किसान जगमेर सिंह, बोबी, रणवीर, पुष्पेंद्र ने अपनी ट्यूबवेल पर लगे विद्युत मीटर को उखाड़ कर भाकियू के ऊन ब्लाक अध्यक्ष अरविंद कुमार, ऊन नगर अध्यक्ष सुमित, मेनपाल सहित कार्यकतार्ओं के साथ गाड़ीवाला बिजलीघर पर पहुंचे।

उसके बाद बिजलीघर पर मौजूद कर्मचारियों से विद्युत मीटर जमा कर रसीद मांगी। लेकिन अधिकारियों के नहीं मिलने पर किसान चार विद्युत मीटर बिजलीघर पर रखकर चलें गए। भाकियू ब्लाक अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पटनी परतापुर और लक्ष्मणपुर के चार किसानों विद्युत मीटर बिजलीघर पर जमा कराने गये थे। लेकिन वहां पर किसी ने मीटर जमा नहीं किये जिनको बिजलीघर पर सुरक्षित रखकर आए हैं।

दूसरी ओर, एसडीओ रवि कुमार ने बताया क्षेत्र के किसान चार विद्युत मीटर लेकर आये थे जो कर्मचारी से जमा करके रसीद मांग रहे थे। लेकिन हमारे पास विद्युत मीटर जमा करने का कोई आदेश नहीं है। जिसके बाद किसान विद्युत मीटर कंट्रोल रूम में रखकर चलें गये।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img