जनवाणी ब्यूरो |
बलरामपुर: समाजवादी पार्टी के गैसडी से विधायक डा. एस पी यादव ने अपने आवास पर प्रेस वार्ता करके वाराणसी में स्वामी प्रसाद के गाड़ी पर हमले और स्याही फेके जानी की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए नही तो सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे, उन्होंने कहा कि दलितों, पिछड़े की आवाज उठाने वाले स्वामी प्रसाद को सरकार डराना चाह रही है।
संविधान में सबको बोलने का अधिकार दिया है। स्वामी प्रसाद के पक्ष में बोलते हुए कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने ना तो राम का विरोध किया और ना राम चरित्र मानस का,उन्होंने उन पंक्ति का विरोध किया ,जिसमे दलित महिलाओं, पिछड़ों का अपमान किया हो।

