Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

युवती दो माह की गर्भवती, तार से घोंटा गया गला

  • युवती के शव की शिनाख्त नहीं, 72 घंटे बाद होगा अंतिम संस्कार

जनवाणी संवाददाता |

खरखौदा: बिजली-बंबा पुलिस चौकी क्षेत्र के इकबाल नगर में रविवार सुबह बंद बोरे में मिले युवती का नग्न अवस्था में शव की 24 घंटे बाद भी शिनाख्त न होने के साथ अभी हत्यारों का भी कोई सुराग नहीं लग सका। सोमवार को प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के आदेश पर शव का पोस्टमार्टम किया गया। जिसमें हत्या लोहे के तार से गला घोंटकर व मृतका दो माह की गर्भवती होना आया है।

07 14

जमुना नगर से सटे इकबाल नगर गैस गोदाम वाली गली में शान मोहम्मद के मकान के चबूतरे पर रविवार सुबह बोरे में नग्न अवस्था में एक 25 वर्षीय युवती का शव मिला था। युवती की हत्या कहीं और कर बोरे में बंद कर करीब डेढ़ किलोमीटर कंधे पर लादकर यहां फेंक कर फरार हो गया था। शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भेज दिया था। सोमवार अधिकारियों के आदेश पर शव का पोस्टमार्टम करा शव को फ्रीजर में सुरक्षित रखा गया है।

08 12

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की हत्या तार से गले में फंदा लगाकर करना व युवती दो माह की गर्भवती होना बताया गया है। वहीं, सीओ किठौर रुपाली राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट उच्चाधिकारियों के पास है। अभी पुलिस को नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा।

प्रेम संबंधों में तो नहीं की आरोपियों ने युवती की हत्या

रविवार इकबाल नगर में युवती के नग्न अवस्था में मिले शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्भवती होने की पुष्टि होना बताया गया है। कहीं ऐसा तो नहीं युवती की हत्या प्रेम संबंधों के चलते गर्भवती होने पर उसके प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कहीं और उसकी हत्या कर शव बोरे में बंद कर यहां फेंक दिया। पुलिस इस पहलू पर भी जांच पड़ताल करने में लगी।

पोस्टर चिपकाकर शिनाख्त का प्रयास

इकबाल नगर में मिली युवती लाश की शिनाख्त के लिए पुलिस पूरे प्रयास में जुटी है। बोरे में मिली लाश के चेहरे को फोटो युक्त पोस्टर बनवाकर पोस्टरों को लिसाड़ी गेट क्षेत्र की कॉलोनी के साथ सार्वजनिक, प्रमुख स्थानों पर चस्पा कर शिनाख्त के प्रयास कर रही है ताकि घटना का शीघ्र खुलासा हो सके। थाना प्रभारी राजीव सहरावत ने बताया कि मृतका की शिनाख्त होने से घटना के खुलासे में पुलिस की मदद होगी और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी होगी।

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर तलाश

कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में बंद बोरे में युवती के शव को पीठ लादकर ले जा रहे युवक का पुलिस ने स्केच तैयार कराया और पुलिस कालोनियों में व आसपास के लोगो से पूछताछ कर आरोपी युवक की तलाश करने में जुट गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img