- शव के घर पहुंचने पर परिजनों में मचा कोहराम
जनवाणी संवाददाता |
नूरपुर: गौरतलब है कि गत छह फरवरी की शाम पशुओं के लिए बरसीम काटने गये हसनपुर बिल्लौच के ग्राम प्रहरी जबर सिंह 60 वर्ष अपने ही खेत में लहुलुहान और बेहोशी की हालत में मिले थे। परिजन सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद मुरादाबाद कासमास ले गये। वहां हालत में सुधार न होने पर मेरठ ले गये।
पुत्र मोहित के अनुसार वहां सोमवार की सुबह छह बजे उसके पिता ने उपचार के दौरान दम तोड दिया। शाम को शव घर पहुंचा तो परिजनो में कोहराम मच गया। मंगलवार को सुबह उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए बैराज ले जाया गया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा व चौकी इंचार्ज हरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

