- आरके इंटर कॉलेज में डीआइओएस ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
जनवाणी संवाददाता |
शामली: पुलवाला आतंकी हमले में शहीद हुए अमित कोरी और प्रदीप कुमार को शिक्षण संस्थाओं में छात्रों व शिक्षकगणों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। शामली शहर के आरके इंटर कॉलेज में डीआइओएस सरदार सिंह एवं प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र कुमार ने शहीद प्रदीप कुमार और अमित कोरी के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्वलन करते हुी पुष्प अर्पित किये।
डीआइओएस सरदार सिंह ने कहा अमित कोरी और प्रदीप कुमार दोनों शहीद विद्यालय के ही छात्र रहे हैं। सभी छात्रों एवं नवयुवकों को शहीदों की शहादत से प्रेरणा लेकर देशसेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। इस मौके पर प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, डा. सुशील तोमर, रजनीश कुमार, रितेंद्र सिंह, श्रवण तोमर, पुष्पेन्द्र हुड्डा, रत्नेश कुमार, नबाब सिंह, नीरज बेनीवाल, रवि खन्ना आदि मौजूद रहे।
मेपल्स एकेडमी शामली में प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल, प्रधानाचार्य राकेश सिन्हा समेत शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने पुलवामा हमले में शहीद प्रदीप कुमार व अमित कोरी को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की।

