Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

हवन-यज्ञ के साथ पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

  • शहीद अमित कोरी की मूर्ति स्थल पर हवन-यज्ञ का आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

शामली: बुधवार को शामली शहर के कुडाना रोड स्थित पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवान अमित कोरी की प्रतिमा परिसर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य यजमान शहीद के पिता सोहनपाल रहे। इस दौरान डीएम जसजीत कौर, एडीएम संतोष कुमार सिंह व सीआरपीएफ के असिस्टेंड कमांडेंट गोपाल राम, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल समेत गणमान्य लोगों ने आहुति प्रदान की। इसके बाद सभी लोगों शहीद की प्रतिमा पर मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और विचार गोष्ठी के माध्यम से शहीदों की शहादत को याद किया गया।

इस अवसर पर तहसीलदार हेमचंद, सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर रणबीर सिंह, पूर्व सभासद सुरेन्द्र आर्य, राजेन्द्र सिंह, अजय पंवार, दीपक सैनी, बंटी, कपिल, बाबा शोकेन्द्र, देवराज पहलवान आदि मौजूद रहे। इसके अलावा कस्बा बनत स्थित अवध संगल के आवास पर शहीद प्रदीप कुमार की शहादत पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उनकी शहादत को याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर दीपक संगल, निशंक संगल, आदेश, गौरव, रितिक, अमित, ईशु, काजल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img