जनवाणी संवाददाता |
थानाभवन: प्रजापिता ब्रह्मणकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय थानाभवन में महाशिवरात्रि पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अग्रवाल धर्मशाला के सभागार में आयोजित कार्यक्रम की संचालिका उप केंद्र प्रभारी सुषमा बहन ने परमात्मा का परिचय देते हुए परमात्मा अनुभूति कराने का सरल रास्ता बताया। शामली केंद्र की संचालिका वीके राज दीदी ने कहा कि, संस्था को इस धरा पर 87 वर्ष हो चुके हैं।
तभी से संस्था शिव शक्ति, शिव भक्ति, शिव का परिचय, महाशिवरात्रि पर्व की महत्ता पर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में लाला लाजपत राय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने लघु नाटिका एवं कविता द्वारा भगवान शिव शंकर की महिमा का बखान किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा की पत्नी नीता राणा ने सहभागिता की। सुबह के समय नगर में शोभा यात्रा निकाली गई।
इसके बाद ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ सुषमा बहन, लाला लाजपतराय कन्या इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. पूजा मलिक, नीता राणा ने दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम का संचालन मुकेश बहन ने किया। कार्यक्रम में सुरभि, मुकेश, गुलशन कुमार, प्रवीण कुमार, विशाल गोयल, प्रीति बहन, धर्मेश बहन आदि बड़ी संख्या में संस्था के श्रद्धालु मौजूद रहे।

