Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

बजरंग दल ने वेलेंटाइन—डे का किया विरोध, फूंका पुतला

  • कहा कि समाज में अश्लीलता परोसने की अनुमति किसी को नहीं

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: हिंदूवादी संगठनों ने वेलेंटाइन डे मनाने का विरोध करते हुए पाश्चात्य संस्कृति का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि देश में पश्चिमी संस्कृति को बढ़ने नहीं दिया जाएगा। कहा कि देश की संस्कृति हमें विश्व में नंबर एक बनाती है। हम अपनी संस्कृति का पालन करेंगे।
मंगलवार को बजरंग दल कार्यकर्ता शिव चौक पर एकत्रित हुए।

प्रदर्शन करते हुए बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पाश्चात्य संस्कृति का पुतला दहन किया। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अनुज विश्वकर्मा ने कहा कि देश में किसी भी सूरत में पश्चिमी संस्कृति को हावी नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वेलेंटाइन डे के नाम पर समाज में अश्लीलता परोसने की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी वेलेंटाइन डे मनाने के नाम पर अश्लीलता करेगा राष्ट्रीय बजरंग दल उससे अपने तरीके से निपटेगा।

राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अनुज विश्वकर्मा ने कहा कि वह देश की सनातन संस्कृति पर पाश्चात्य सभ्यता हावी नहीं होने देंगे। होटलों और सार्वजनिक स्थानों का अवलोकन करेंगे। किसी भी जिहादी मानसिकता वाले व्यक्ति को अश्लीलता करने की अनुमति नहीं देंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img