Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

त्रिपुरा में मतदान के दौरान हुई मारपीट, एक जख्मी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: त्रिपुरा में मतदान के दौरान 36-शांतिरबाजार निर्वाचन क्षेत्र में कलाचेरा मतदान केंद्र के बाहर एक सीपीआई समर्थक को बुरी तरह पीटने का मामला समाने आया है। घायल को अस्पताल ले जाया गया है और पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

वहीं त्रिपुरा निर्वाचन आयोग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक एक भाकपा समर्थक के साथ मारपीट की गई है, जिसमें वह घायल हो गया है। उन्हें अधिकारियों द्वारा अस्पताल ले जाया गया है। वह हमलावरों के नाम नहीं बता पा रहा है। उपलब्ध तस्वीरों के आधार पर पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। शांतिबाजार थाने में स्वत: संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने जल्द दोषियों को गिरफ्तार करने की बात कही है।

इस बीच, दक्षिण त्रिपुरा के डीएम ने ट्वीट करके बताया कि सांतिरबाजार के कलाचेरा इलाके से भाजपा और सीपीआई के बीच झड़प की सूचना मिली है। पुलिस और सिविल सेक्टर के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। स्थिति को नियंत्रण में है और मतदान सुचारू रूप से जारी है। एसपी दक्षिण त्रिपुरा के मुताबिक संतिरबाजार में हुई घटना की जानकारी मिलते ही घटना पर एसडीपीओ संतिरबाजार, ओसी एसटीबी और पुलिस/सिविल सेक्टर के अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थिति को तुरंत नियंत्रण में है और मतदान सुचारू रूप से चल रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img