Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

पेपर से भरी ट्रैक्टर ट्राली खाई में पलटी, चालक की मौत

  • बाबरी क्षेत्र में हाइवे पर अज्ञात वाहन में मारी टक्कर

जनवाणी संवाददाता |

शामली: हरियाणा राज्य के जनपद पानीपत के गांव धनसौली निवासी शरीफ (55) पुत्र रईस गोहाना से ट्रैक्टर ट्राली में पेपर लेकर जनपद मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुआ था। शनिवार की सुबह 4 से 5 बजे के बीच जैसे ही वह बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराडा के निकट पहुंचा तभी पीछे से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर असंतुलित होकर हाइवे किनारे खाई में पलट गया।

चालक शरीफ ट्रैक्टर के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही दुखद मौत हो गई। आसपास से गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर बाबरी पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को किसी तरह निकालकर तुरंत शामली स्थित राजकीय चिकित्सालय पहुंची जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की जेब से मिले मोबाइल के आधार पर पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी जिससे परिजनों में भी चीख पुकार मच गई। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img