जनवाणी संवाददाता |
शिवालिकनगर: नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने 50 दिन 50 काम के 31वें दिन सुभाष नगर की एंट्री पर स्वागत द्वार का कार्य पूजनोपरांत प्रारंभ कराया। कार्य प्रारंभ होने पर स्थानीय निवासियों व कार्यकर्ताओं ने पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का स्वागत अभिनंदन कर आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है। क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि सुभाष नगर के अंतर्गत अभी कुछ दिन पूर्व ही अनेक विकास कार्य पूरा होने पर उनका लोकार्पण किया गया और आज कालोनी की मुख्य एंट्री पर स्वागत द्वार बनाने का कार्य प्रारंभ कराया गया है द्वार बनने से कालोनी का प्रवेश स्वच्छ सुंदर होगा।
उन्होंने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाओं का लाभ जल्द से जल्द दिलाने का भाजपा सरकार का वायदा धरातल पर नजर आ रहा हैं राजीव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में हमारा प्रयास है नगर पालिका का कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता न रहे और इसी इच्छाशक्ति से हम पूरे नगर पालिका क्षेत्र में विकास के कार्य कर रहे।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़क, नाली, पुलिया निर्माण, साफ- सफाई, स्ट्रीट लाईट कार्य, कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव आदि कार्य भी निरंतर किए जा रहे हैं क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए जो भी कार्य हैं उन्हें तत्काल पूरा किया जा रहा ताकि क्षेत्रवासियों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, सभासद अंकुर यादव , अरूणा देवी व राधेश्याम कुशवाह, अवनीश मिश्रा, सुभाष गुर्जर, रिता चमोली, रीतु ठाकुर, मनु रावत, प्रतिभाग बहुगुणा, वेदान्त चौहान, रितेश गौड़, गजेंद्र सिंह, विशाल सिंह, रिचा शर्मा, संतोष सैनी, अमित महेता, कविता शर्मा, रेखा शर्मा , पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

