Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

रैपिड को लेकर दो रात मेवला फाटक पर वाहन प्रतिबंधित

  • आज और कल रहेगा रूट डायवर्जन, रात 1 बजे से 6 बजे तक काम होगा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: रैपिड रेल को लेकर युद्धस्तर पर काम चल रहा है। दिल्ली रोड पर मंडी के सामने पिलर पर गार्डर रखने के कारण 22 और 23 फरवरी को दिल्ली रोड की तरफ यातायात डायवर्ट रहेगा। यातायात पुलिस ने डायवर्जन का प्लान जारी कर दिया है। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों दिन रात एक बजे से लेकर सुबह छह बजे तक एलएंड टी कंपनी द्वारा गर्डर इरेक्शन का काम किया जाएगा। इसलिए यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि परतापुर की तरफ से शहर की तरफ आने वाला यातायात शॉप्रिक्स मॉल से आगे दिल्ली रोड पर मेवला फ्लाईओवर की तरफ नहीं आयेगा।

शॉप्रिक्स मॉल से डायवर्ट होकर बिजली बम्बा बाइपास की तरफ से एल ब्लॉक, तेजगढ़ी होकर शहर में आयेगा। इसी तरह दिल्ली की तरफ से मेरठ शहर आने वाला यातायात परतापुर से एनएच-58 होते हुए बागपत फ्लाईओवर के नीचे से मलियाना पुलिस चौकी होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर व शहर की तरफ फुटबाल तिराहे से होकर जायेगा इसी प्रकार मेरठ से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात फुटबाल तिराहे से मेवला फ्लाईओवर की तरफ नहीं जायेगा। फुटबाल तिराहे से डायवर्जन होकर बागपत रोड पर मलियाना रेलवे फ्लाईओवर मलियाना चौकी के सामने से होते हुए बागपत फ्लाईओवर एनएच-58 से होते हुए दिल्ली की तरफ जायेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img