Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

दिनदहाड़े लूटी बाइक और 1.25 लाख रुपये

  • पुलिस पर फायरिंग करके जंगल में फरार हुए बदमाश
  • बदमाशों की तलाश में लगी कई थानों की फोर्स

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: मंगलवार को सरधना में दिनदहाड़े बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के एक कर्मचारी को दबोच लिया। बदमाशों ने हथियारों के बल पर युवक से बाइक, 1.25 लाख की नकदी व मोबाइल लूट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस पर बदमाश फायरिंग करते हुए जंगल में फरार हो गए।

बदमाशों की तलाश में तीन थानों की पुलिस लगाई गई। पुलिस ने घेराबंदी करके एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि अन्य भागने में कामयाब रहे। हालांकि पुलिस लूट का माला बरामद नहीं कर पाई है। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी हुई है।

13 20

मूलरूप से सहारनपुर जिले के शेखपुर कदीम निवासी प्रदीप पुत्र राजकुमार फ्यूजन फाइनेंस कंपनी में काम करता है। मंगलवार को वह सरधना क्षेत्र में लोन की रकम रिकवरी के लिए निकला था। कालंद गांव से युवक महादेव जा रहा था। इस दौरान वह जैसे ही महादेव मार्ग पर रजवाहे की पुलिया के निकट पहुंचा तो चार बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने हथियारों के बल पर युवक से मोबाइल, बाइक व करीब सवा लाख रुपये की नकदी लूट ली। युवक ने किसी तरह पुलिस को लूट की सूचना दी।

समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घेराबंदी करके एक संदिग्ध को मौके से दबोच लिया। बाइक बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए जंगल में फरार हो गए। बदमाशों की तलाश के लिए सरधना, सरूरपुर व रोहटा पुलिस मौके पर पहुंच गई।

14 19

पुलिस ने कई घंटे बदमाशों की तलाश में काबिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पीड़ित ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है।

कच्ची शराब बनाने वालों पर कसेगा शिकंजा

आगामी होली के त्योहार के चलते पुलिस प्रशासन ने ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी शुरु कर दी है। जो लोग देहात क्षेत्र या शहरी क्षेत्र में अवैध शराब व कच्ची शराब बनाते हैं। उनके खिलाफ अभियान चलाया जायेगा। वहीं देहात क्षेत्र में कच्ची शराब की धधकने वाली भट्टियों पर प्रभावी कार्रवाई के चलते उनके संचालक ों पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर सलाखों के पीछे भेजा जायेगा।

अब से होली त्योहार के 15 दिन बाकी हैं। जिसको लेकर एसएसपी ने अवैध शराब माफियाओं पर नजर रखने व त्योहार पर शराब तस्करी और खादर क्षेत्र में कच्ची शराब पर पूर्णत पाबन्दी लगाने के लिए कमर कस ली है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि होली का त्योहार आने वाला है। त्योहार पर कच्ची शराब का तैयार करना और सप्लाई करना व शराब माफियाओं के खिलाफ बुधवार से अभियान चलाया जायेगा।

इसके लिए देहात के सभी थानेदारों को शराब माफियाओं का सत्यापन्न कराने जो पहले भी अवैध शराब के आरोप में जेल जा चुके हैं। उन पर प्रभावी कार्रवाई की जायेगी। वहीं देहात ,खादर के ऐसे पचास गांवो को भी चिन्हित किया गया है। जो विगत समय में अवैध शराब की बिक्री व कच्ची शराब तैयार करते थे। उन पर पैनी नजर रखते हुए उनके गलत कृत्य पर गैंगस्टर की कार्रवाई होगी। जिले के शराब माफियाओं पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश एसएसपी ने सभी थानेदारों को दिए हैं। वहीं अगर कोई भी पुलिसकर्मी अगर अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त पाया गया तो उस पर भी कड़ी कार्रवाई होगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img