Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

दिल्ली मेयर चुनाव, सदन में मतदान जारी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज बुधवार को एलजी के आदेशानुसार दिल्ली नगर निगम में मेयर पद के लिए मतदान चल रहा है।  सिविक सेंटर के बाहर और अंदर सुरक्षा के कड़े इतजाम किये गए है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक एलजी ने निर्देश जारी किया था। जिसके मद्देनजर आज 22 फरवरी को दिल्ली नगर निगम की पहली बैठक करने का प्रस्ताव है।

विधायकों की वोटिंग शुरू। गौरतलब है कि निगम के चुनाव में विधानसभा अध्यक्ष द्वारा मनोनीत विधायक वोट डालते हैं। इस बार अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने कुल 14 विधायकों को वोट डालने के लिए मनोनीत किया है। इनमें 13 आम आदमी पार्टी के विधायक हैं और 1 भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं।

मेयर के चुनाव में कुल 274 वोट हैं। इसमें 250 निर्वाचित पार्षद, सात लोकसभा व तीन राज्यसभा सांसद और 14 विधायक शामिल हैं। निगम के सदन में वोटिंग के लिए दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने आप के 13 और भाजपा के एक विधायक को मनोनीत किया है। वोटों के खेल में आप भाजपा से आगे दिख रही है। आप के पास 150 वोट हैं, जबकि भाजपा के पास 113 वोट हैं। मेयर चुनाव से पहले मुंडका वार्ड से निर्दलीय चुनाव जीते गजेंद्र दराल भाजपा में आ गए थे। मेयर चुनाव के लिए शैली ओबरॉय आप और रेखा गुप्ता भाजपा की प्रत्याशी हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img