Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

पुलिस ने माता-पिता को सौंपे बिहार से बरामद बच्चे

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: थाना क्षेत्र के तहत ग्राम गड़ीना से रहस्यमय ढंग से लापता हुए बच्चे पुलिस ने बिहार से बरामद करके माता पिता को सौंप दिए।

जानकारी के मुताबिक गांव गड़ीना निवासी अमित पुत्र किशनलाल की 12 वर्षीय पुत्री प्रांजल और 8 वर्षीय पुत्र दीपांशु गत 7 फरवरी को अचानक गायब हो गए थे।पुलिस ने मामला दर्ज करके खोजबीन शुरू कर दी। तमाम सीसी टीवी कैमरे खंगाले गए तथा बस स्टेंड रेलवे स्टेशन आदि विभिन्न स्थानों पर उनकी खोज की गई। कस्बा चौकी पर तैनात कांस्टेबिल श्याम व कपिल के अथक प्रयासों से बच्चो का सुराग लग गया।

तत्पश्चात पुलिस बच्चो को ग्राम चंदपुरा जनपद भागलपुर (बिहार)से बरामद कर लिया।पुलिस ने बच्चों का मेडिकल कराया तथा बाल कल्याण बोर्ड में बयान हेतु पेश किया। बोर्ड के निर्देश पर पुलिस ने दोनो बच्चों को उनके माता पिता को सौंप दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img