Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

Meerut Breaking: कोल्ड स्टोरेज का बॉयलर फटा, 60 मजदूर दबे, 5 की मौत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आज शुक्रवार को दौराला थाना क्षेत्र में शिव शक्ति कोल्ड स्टोर में कार्य करने के दौरान ब्वॉयलर फटने से लेंटर गिर गया, जिसके मलबे में दबकर 60 से अधिक मजदूरों के दबे होने की खबर है। साथ ही 5 के मौत की सूचना है। 30 से अधिक लोगों की खबर बताई जा रही है। ब्वॉयलर फटने से एरिया में अफरा तफरी का माहौल है। हालांकि अभी मरने वालों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

43 12

फिलहाल घटना स्थल पर कमिश्नर, आईजी, एडीजी से लेकर तमाम अधिकारी पहुंच गए हैं। राहत बचाव का कार्य जारी है। अभी तक 13 से 14 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है।

44 15

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद किसी गैस का रिसाव भी हुआ है, जिसकी चपेट में आकर वहां मौजूद कई मजदूर बेहोश हो गए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे से निकाले गए कर्मचारियों को जिला अस्पताल, प्यारे लाल और एसडीएस ग्लोबल अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में भेजा गया है।

45 12

मौके पर पहुंचे मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, एसएसपी, केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव, पूर्व विधायक संगीत सोम ने घटना की जानकारी ली। कोल्ड स्टोर पूर्व बसपा विधायक चौधरी चंद्रवीर सिंह का है। अभी तक प्रशासन ने इस बात को लेकर पुष्टि नहीं की है कि कितने लोगों की हादसे में मौत हुई है और कितने लोग घायल हुए हैं। अमोनिया का रिसाव होने से किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।

46 13

वहीं अधिकारियों के निर्देश पर 2-3 जेसीबी मौके पर बुलाई गई है, जो मलबे को हटाकर दबे हुए मजदूरों को बाहर निकालने में लगी है।

47 13

बताया गया कि सभी मजदूर जम्मू-कश्मीर के थे और ये कल ही काम पर आए थे। फिलहाल पुलिस प्रशासन की टीमें राहत बचाव कार्य में लगी हैं। टीमों का कहना है कि मजदूरों को चिह्नित करने का काम बाद में किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि पहले राहत बचाव कार्य किया जा रहा है।

49 13

वहीं मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर और स्टाफ अलर्ट पर हैं। घायलों के लिए 20 बैड तैयार किए गए हैं। सीओ सिविल लाइंस के साथ तीन थानों की फोर्स भी मौके पर मौजूद है। एंबुलेंस को तेजी से निकालने के लिए सड़क पर भी जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात है। तीन शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे हैं।

50 12

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img