Tuesday, May 5, 2026
- Advertisement -

पीएम मोदी की अच्छी नीतियों से आम जनता का भाजपा से जुड़ाव बढ़ा

  • पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार के सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा पीएम मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे

जनवाणी ब्यूरो |

लंढौरा: पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं हरिद्वार के सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र और समाज हित में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा है कि प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का सीधा जनता से जुड़ाव है और वह जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए ही आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार भी जन भावनाओं के अनुरूप ही निर्णय ले रही है।

पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं हरिद्वार के सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक भाजपा लंढौरा मंडल कार्यसमिति की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा है कि सत्ता में होनेके नाते भाजपा के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता की समाज के प्रति और भी अधिक है। कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा भी रहा है । उन्होंने कहा कि आम जनता से जो फीडबैक आ रहा है उसमें साफ तौर पर जानकारी मिल रही है कि भारतीय जनता पार्टी कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ आमजन को मिल रहा है।

फरियादियों की सुनवाई हो रही है और सभी क्षेत्रों में वर्गों का तेजी से विकास हो रहा है।डॉ निशंक ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया का सबसे ताकतवर देश बन गया है आज सरकार की अच्छी नीतियों के कारण भारत आत्मनिर्भर हो गया है। उन्होंने कहा कि आम जनता वर्ष 2024 के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए मन बना चुकी है।पूर्व शिक्षा मंत्री एवं सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने पार्टी कार्यकर्ताओं व संगठन के पदाधिकारियों से काहे की वह वार्ड स्तर पर और मजबूती के साथ खड़े हो । जनता का जुड़ाव और अधिक भारतीय जनता पार्टी से बन सके। इसके लिए सक्रिय बने रहे।भाजपा के जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने भाजपा कार्यसमिति की बैठक व्यवस्थित ढंग से होने पर मंडल अध्यक्ष रवि राणा को बधाई दी उन्होंने कहा कि जिले की सभी मंडल कार्यसमिति की बैठक बहुत ही अच्छे ढंग से हो रही है जिससे कार्यकर्ताओं को नई दिशा मिल रही है। पूर्व दायित्वधारी श्यामवीर सिंह सैनी ने कहा है कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसीलिए विपक्षी दल सरकार की अच्छी योजनाओं को लेकर भी भ्रम पैदा करने में लगे हैं।

उन्होंने कहा है कि वर्ष 2024 के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अधिक सांसदों के समर्थन से पुनः प्रधानमंत्री बनेंगे। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश सैनी ने कहा है कि पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हैं और जनता की समस्याओं को वह विभिन्न माध्यमों से हल कराने में जुटे हुए हैं इस अवसर पर मुख्य रूप से कृषि उत्पादन मंडी समिति मंगलौर की अध्यक्ष डॉ मधु सिंह, प्रदीप पाल आदि मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष चेयरमैन रवि राणा ने कार्यक्रम का संचालन किया और उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 4 घायल

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मतगणना एजेंटों से अपील

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव...

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...
spot_imgspot_img