- कैंट क्षेत्र की खराब पड़ी सड़कों की सुधरने लगी दशा
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: कैंट क्षेत्र की खराब सड़कें सुधरने लगी है। जनवाणी ने खराब सड़कों को लेकर मुहिम चला रखी है। आखिर जनवाणी की मुहिम रंग दिखाने लगी है। रविवार को लालकुर्ती क्षेत्र की खराब पड़ी सड़कों के निर्माण का कार्य कैंट बोर्ड ने आरंभ करा दिया। देर रात तक लालकुर्ती क्षेत्र की तमाम सड़कों के निर्माण का कार्य चला।

पूर्व विधायक भोपाल सिंह की कोठी से लेकर 632 पीर राधा स्वामी सत्संग आश्रम तक सड़क का पुनर्निर्माण कैंट बोर्ड की तरफ से कराए गया। यह सड़क भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। इस सड़क का निर्माण कार्य कैंट बोर्ड की तरफ से करा दिया गया है।

अब मुंबई बाजार समेत कई सड़कों का निर्माण होना बाकी है। यह बात अब दिखने लगी है कि कैंट की खराब सड़कों की दशा सुधारने लगी है। हाल ही में भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा था कि कैंट बोर्ड को सड़कों के निर्माण के लिए 16 करोड़ रुपये रक्षा मंत्रालय ने उपलब्ध कराए हैं, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ था जो रविवार की रात से निर्माण कार्य होता दिखाई दे रहा है। आखिर जनवाणी की मुहिम रंग दिखाने लगी है।

