Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

बसें प्लेटफार्म पर न खड़ी होने से यात्रियों को उठानी पड़ रही परेशानियां

जनवाणी संवाददाता।

मेरठ: भैंसाली बस स्टैंड पर रोडवेज बसों को चालक द्वारा निर्धारित प्लेटफार्म पर खड़ा नहीं किया जा रहा है, जबकि इस बाबत डिपो के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते रहते हैं।

बसों को निश्चित प्लेटफार्म पर खड़ा न करने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। बावजूद इसके बस परिचालक इस ओर कोई ध्यान नहीं नहीं दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के भैंसाली डिपो पर बस चालकों की मनमानी खूब धड़ल्ले से चल रही है।

न तो इनको रोडवेज अधिकारियों के निर्देशों का कोई खौफ है और न ही यात्रियों की परेशानियों की कोई चिंता। अधिकांश बस चालकों द्वारा रोडवेज अधिकारियों के बार-बार कहने के बावजूद अपनी बसों को निर्धारित प्लेटफार्म पर खडा नहीं किया जा रहा है।

जिसके चलते बस स्टैंड पर यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टैंड पर आढ़ी-तिरछी खडी बसों कोे देखकर यात्रियों को ये अंदाजा लगाना भी मुश्किल है कि कौन सी बस डिपो में आई है और कौनसी बस डिपो से जाएगी।

अपनी मंजिल तक का सफर तय करने के लिए यात्रियों को जिस बस में बैठना है, उन्हें उसका आसानी से पता ही नहीं चल पा रहा है। जिसके चलते यात्रियों द्वारा पूछताछ केन्द्र पर बस की जानकारी की जाती है।

पूछताछ से बताया जाता है कि बस अपने निर्धारित प्लेटफार्म पर खड़ी है, जबकि वास्तव में बस अपने प्लेटफार्म को छोडकर किसी अन्य स्थान पर खड़ी रहती है।

ऐसे में यात्रियों को बस स्टैंड पर बैठे अन्य यात्रियों या बसों के परिचालकों से बार-बार पूछताछ करके काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इस दौरान यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने वाली कई बसें निकल जाती हैं।

ऐसे में बस चालकों की लापरवाही के चलते यात्रियों के समय की तो बर्बादी हो ही रही है, साथ ही उन्हें बस स्टैंड पर काफी असुविधाओं का सामना भी करना पड़ रहा है।

वहीं जब इस बारे में मेरठ डिपो के सेवा प्रबंधक एसएल शर्मा से वार्ता की तो उनका कहना था कि सभी बस चालकों को निर्धारित प्लेटफार्म पर बसें खड़ी करने के लिए सख्त हिदायत दी गई है। इसके बावजूद यदि चालकों द्वारा बसों को प्लेटफार्म या निर्धारित स्थान पर खड़ा नहीं किया जा रहा है तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img