जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित जमीन के बदले नौकरी के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू यादव, राबड़ी देवी और 14 अन्य के खिलाफ समन जारी किया। सीबीआई द्वारा उनके खिलाफ दायर चार्जशीट का संज्ञान लेने के बाद कोर्ट ने आरोपी व्यक्तियों को 15 मार्च के लिए समन जारी किया है।
Delhi's Rouse Avenue Court issued summons against former Union min Lalu Prasad Yadav,Rabri Devi & 14 others in connection with alleged land-for-job-scam. Court issued summons to the accused persons for March 15 after taking cognizance of the chargesheet filed by CBI against them. pic.twitter.com/rETrLPc94y
— ANI (@ANI) February 27, 2023
बता दें कि यह मामला लालू प्रसाद के परिवार को तोहफे में या बेची गई जमीन के बदले में रेलवे में कथित तौर पर नौकरी दिए जाने से संबंधित है। यह मामला तब का है जब प्रसाद 2004 से 2009 के बीच रेलवे मंत्री थे।

