जनवाणी संवाददाता |
हल्दौर: नहटौर, बिजनौर मार्ग पर स्थित थाना क्षेत्र के ग्राम चूडियाखेड़ा के निकट एक बाईक के अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाईक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बिजनौर भिजवाया तथा घायल को इलाज के लिये अस्पताल भिजवाया।
सोमवार की रात जिला पंचायत राज विभाग बिजनौर में कार्यरत सविंदा कर्मचारी जरनैल पुत्र विक्रमजीत सिंह निवासी ग्राम फतेहुल्लाह नगर थाना अफजलगढ़ अपने साथी ग्राम मुरलीवाला निवासी दीपक पुत्र रूपक के साथ अपनी बाइक से बिजनौर आ रहा था।
जानकारी के अनुसार रात्रि लगभग साढ़े दस जब इनकी बाइक नहटौर-बिजनौर मार्ग पर ग्राम नांगल जट से आगे चूड़ियाखेड़ा के पास पहुंची तो किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। भीषण टक्कर में जरनैल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाकर मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। जरनैल की मौत से उसके परिवार सहित पूरा गांव शोक की लहर दौड़ गई।

